5 जुलाई 2018

सत्‍तर साल की गंदगी की सफाई के लिये 2019 में फिर भाजपा को जितायें

-- योगी सरकार ने सपा बसपा के कुशासन चक्र से यू पी को मुक्‍त किया :शाह
खचा खच भरे सूर सदन में भाजपा के अध्‍यक्ष अमित शाह, मुख्‍यमंत्री योगी
आदित्‍यनाथ   डा महेन्‍द्र नाथ पांडेय(इन्‍सेेेट)। फोटो:असलम सलीमी
आगरा: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष  अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पांच वर्षीय कार्यकाल के  पहले  चार साल अत्‍यंत चुनौती पूर्ण  रहने के बावजूद उपलब्‍धि  भरे रहे हैं,इनमें जहां उन्‍होंने देश के पचास करोड गरीब लोगों के  कल्‍याण   को लक्ष्‍य बनाकर कार्य किये है, वहीं  अपनी कामयाब  यात्राओं से विदेश में भी  भारत का नाम शीर्ष   पर पहुंचाया है। उन्‍होंने कहा कि विदेश दौरों को लेकर  श्री मोदी के बारे में  काफी गलत प्रचार किया जाता रहा है, जबकि  उनकी विदेश यात्राओं की  संख्‍या  पूर्व प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह के  द्वारा  की गयी विदेश  यात्राओं  से
कहीं कम  हैं। 
श्री शाह जो कि भारतीय जनता पार्टी  के  ' 2019 -चुनावी मिशन'  के  संबध में आगरा  के प्रबुद्धजनों के सम्‍मेेलन को सूर सदन में संबोधित कर रहे थे, ने कहा कि  श्री  मोदी  के शासन काल में  सबसे बडी उपलब्‍धि  पाकिस्‍तान  में भारतीय सेना के द्वारा की गयी सर्जिकल आप्रेशन है।  इजराइल और अमेरिका के बाद  अब  भारत भी  इस प्रकार के आप्रेशन करने वाले  देश की  सूची  में शामिल   हो गया है। 
श्री  शाह ने कहा कि  कांग्रेस के अध्‍यक्ष उनसे चार साल का हिसाब पूछते  हैं , जबकि खुद उन्‍हें  अपनी चार पिछली पीढियों  का हिसाब बताना चाहिये । उन्‍होने कहा कि  सत्‍तर साल  में देश में जो कुछ होता रहा है, उसकी भरपायी को चार साल काफी कम हैं। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र में भाजपा की साफ सुथरी सरकार बनाये जाने के लिये 2019 मे फिर  पार्टी को जिताये। 
मुख्‍यमंत्री आदित्‍य नाथ  ने किया आगरा के प्रबुद्धजनो को समबोधित
मंचस्‍थ है  भाजपा  नेतृत्‍व । फोटो: असलम सलीमी
योगी आदित्‍य नाथ को कामयाब  मुख्‍यमंत्री बताते हुए कहा कि राज्‍य में अपराधी तत्‍वों के हौंसले पस्‍त हो चुके हैं, पुलिस अपनी प्रभावी भूमिका में है। उन्‍होंने  कहा कि यू पी को  पिछले 25 साल से सपा-बसपा की सरकारो ने बबार्द कर दिया था ।  उन्‍होंने उम्‍मीद जतायी कि कांग्रेस,सपा, बसप चाहें सभी  पार्टियां आपस में मिल लें किन्‍तु भारीतीय जनता पार्टी  को  जतने से नहीं रोका जा सकेगा। 
मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने पार्टी  के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष  श्री अमित शाह का स्‍वागत करते हए अपनी  सरकार के द्वारा उठाये गये अहम कदमों की जानकरी दी । उन्‍होंने  एतबार जताया कि  भाजपा प्रदेश में  2019 में पुन: कामयाब होगी।
पार्टी के प्रदेश  अध्‍यक्ष महेन्‍द्र  नाथ पांडेय ने कहा कि आगरा से उनका पुराना लगाव है, उनकी पी एच डी  आगरा  निवासी  प्रख्‍यात  साहित्‍यकार डा रांगये राघव पर ही की हुई  है।  उन्‍होंने आगरा को  बृज  का केन्‍द्र बताते हुए कहा कि  मुगलो,अंग्रेजो के शासन काल में  यह  सत्‍ता का केन्‍द्र रहा है। उन्‍होंने कहा कि महान विचारक  पं दीन दयाल उपाध्‍याय और पूर्व प्रधानमंत्री  श्री अटल विहारी बाजपेयी के नाम  भी  आगरा से जुडे हुए हैं। 
मेयर नवीन जैन , अनुसूचित जातिआयोग के अध्‍यक्ष  राम शंकर कठैरिया,  सांसद राम शंकर कठैरिया आदि सहित भाजपा के कई  प्रदेश पदाधिकारी तथा बृज  प्रांत  के पदाधिकरी ,महानगर अध्‍यक्ष  विजय शिवहरे तथा जिला अध्‍यक्ष श्‍याम सिंह भदौरिया भी  मंचस्‍थों में सम्‍मलित थे।  कार्यक्रम का  संचालन श्री  सुरेन्‍द्र गुप्‍ता एडवोकेट के द्वारा किया गया,जो कि सम्‍ेलन के संयोजक भी थे।