18 मार्च 2018

मैने मायावती को हमेशा बुआ के रूप में सम्मान दिया - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर  में भाजपा की हार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास की बात शुरू करदी है यह एक प्रदेश के लिए एक  अच्छी बात है। भविष्य में बसपा के साथ अपना गठबंधन के सम्बन्ध में अखिलेश ने कहा कि उन्होंने  मायावती को हमेशा  बुआ के रूप में सम्मान दिया। सपा नेता आज़म खान ने कहा,सपा-बसपा गठबंधन एक लंबा रास्ता निभा सकते हैं। भाजपा की इन दो लोकसभा उपचुनावों  की सीटों  में हार के बाद श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद नवल  किशोर ने समाजवादी पार्टी भी ज्वाइन कर ली है। नवल  किशोर ने  अखिलेश यादव और आज़म खान की उपस्थिति में  समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।