4 फ़रवरी 2018

नोटों का रंग बदलने से देश में भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनता को  झूठे सपने दिखाकर छलने का काम किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबन्दी या नोटों का रंग बदलने से देश में  भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। उन्होंने  सरकार से पूछा  कि केंद्र में साढ़े तीन साल व यूपी में दस महीने से भाजपा की सरकार है क्या भ्रष्टाचार का परिणाम जनता के सामने है। उनका आरोप है  गंगा की सफाई के नाम पर केवल सरकार ने धोखे के अलावा  कुछ नहीं दिया है। अखिलेश ने लोगों को ध्यान दिलाया कि सपा सरकार ने गोमती और वरुणा  नदियों को साफ़ करवाया । वह को जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की जनस्वाभिमान रैली को सम्बोधित कर रहे थे।