2 फ़रवरी 2018

संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे राम गोपाल यादव

राम गोपाल  यादव
सपा महासचिव रामगोपाल यादव 201 9 में संभल  से लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। वर्तमान में रामगोपाल राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं और उनका कार्यकाल नवंबर 2020 को समाप्त  होगा । 2004 में लोकसभा चुनाव में रामगोपाल यादव ने संभल सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता था।अखिलेश यादव  ने यह भी घोषणा की है कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ,बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक चुनावों के लिए कोई घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव की 2017 विधानसभा चुनाव में पराजय के धक्के से  बाद चुनावों की अग्रिम तैयारी का संकेत है।