5 जनवरी 2018

ताज सिटी में डोर टू डोर कूड़ा उठाएंगे सौ आधुनिक वाहन

नव वर्ष  में आगरा  नगर निगम का सराहनीय  कदम 

कूड़ा उठाएंगे आधुनिक वाहन
ताज सिटी  में अब कूड़े को डोर टू डोर एकत्र किया जायेगा  । इसके लिए आगरा नगर निगम को करीब सो आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण वैनें मिली हैं। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा डोर टू डोर कूड़ा  एकत्र करने का काम जल्द ही आरम्भ हो जायेगा। ये वाहन सभी वार्डों  से घर घर से गार्बेज एकत्र कर  नगर में स्थापित चार बड़े केंद्रों पर  जमा करेंगी । वहां से इसे  नष्ट करने के लिए आगे भेज दिया जायेगा। इसमें यदि शहर के लोग नगर निगम का सहयोग देते हैं तो आगरा का रूप भी इंदौर की तरह बदल सकता है।