4 जनवरी 2018

केरल के मुख्यमंत्री ने उत्तर कोरिया के तानाशाह की तारीफ में कसीदे पढ़े

आज   पूरी दुनिया  के देश और शीर्ष नेता उत्तर कोरिया के बदमिजाज तानाशाह  की हरकतों से परेशान  हैं ,
जिनके कारण दुनिया  को परमाणु युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है. उस वक्त केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन  उत्तर कोरियाई सर्वोच्च नेता किम जोंग अन  की प्रशस्ति  में  मधुर वचन कह रहे हैं। उन्होंने उत्तर कोरिया के तानाशाह की तारीफ करते हुए कहा  ,  किम जोंग अन  के नेतृत्व में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सैन्य कार्रवाई के खतरों और अमेरिका द्वारा  लगाए गए  प्रतिबंधों   का सटीक  जवाब  दिया गया है.सीपीएम नेता ने कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ अपने पड़ोसी और कम्युनिस्ट-शासित चीन के मुकाबले  अधिक मजबूती से विरोध कर रहा है।उल्लेखनीय है हाल ही में केरल में  सीपीएम इकाई  के एक कार्यक्रम के पोस्टर में  उत्तर कोरियाई  नेता की तस्वीर का भी  इस्तेमाल किया गया था ,जिसे विवाद निर्मित होने के कारण बाद में हटा लिया गया था।