2 नवंबर 2017

अमेरिका, इंग्लैंड से मध्यप्रदेश कहीं आगे - शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने प्रदेश की तुलना  यूरोपीय देशों और अमरीका से करने में लगे हैं। पहले तो मध्य प्रदेश की सड़कों को अमरीका और इंग्लॅण्ड की सड़कों से बढ़िया बताने वाला वक्तव्य दिया और अब मध्यप्रदेश को  अमेरिका और इंग्लैंड सहित अनेक देशों से अच्छा बताया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गुलाम मानसिकता के लोग ही अमरीका इंग्लॅण्ड  को भारत  से अच्छा समझ सकते हैं।  उन्होंने कहा  हमारा प्रदेश तेजी से आगे बाद रहा  है।  आगे उन्होंने कहा कि विकास दर निरंतर ‘‘दो अंकों’’ में है। प्रदेश की जनता   मध्यप्रदेश को विश्व  का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु संकल्पित हैं।