7 अक्तूबर 2017

गूगल नहीं भूला गजल की मल्लिका बेगम अख्तर के जन्म दिन पर

गजल की मल्लिका बेगम अख्तर के जन्मदिन पर गूगल ने उनकी तस्वीर को लगा कर उनका जन्मदिन मनाया।  बेगम अख्तर का यह  103वां जन्मदिन है। उनका जन्म  फैजाबाद के भदर्सा शहर में  हुआ था। बेगम अख्तर को मल्लिका-ए-गजल के नाम से भी जाना था और न केवल गजल बल्कि दादरा, ठुमरी के साथ-साथ हिन्दुस्तानी संगीत के लिए भी उन्हें जाना गया। उन्हें अपने गायन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे बड़े पुरस्कारों से भी नवाजा गया। उनका निधन  30 अक्टूबर 1994 को हुआ था ।