26 अक्तूबर 2017

फतेहपुर सीकरी में स्विस टूरिस्टों पर हुए हमले के संधर्व में 5 अपराधी गिरफ्तार

आगरा। कुछ दिन पूर्व फतेहपुर सीकरी,आगरा में स्विट्ज़रलैंड  के टूरिस्टों पर हुए हमले के संधर्व में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक ट्वीट में  प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने यह  जानकारी दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगरा आने से कुछ दिन पूर्व हुई। स्विट्जरलैण्ड के युवा जोड़े को उपचार के लिए  पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में और फिर आगरा के एक प्राइवेट  अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस तरह की घटनाओं से आगरा  टूरिज्म की छवि अंतराष्ट्रीय  स्तर पर काफी ख़राब होती है। सर्कार को आगरा की प्रमुख टूरिस्ट स्थलों पर मज़बूत टूरिस्ट पुलिस की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दुबारा विदेशी टूरिस्टों के साथ न हों और आगरा की छवि अंतराष्ट्रीय स्तर पर बरक़रार रहे।