30 अक्तूबर 2017

योगी बताएं अपराध कहाँ जयादा उत्तर प्रदेश या हिमाचल प्रदेश में

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा का प्रचार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश (देव भूमि )  को अपराध भूमि में बदल  दिया है। वह अरकी और हारोली सीटों पर में बीजेपी के कैंडिडेटों का  प्रचार कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश के सभी 68 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवार खड़े किये है। माकपा के  16 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में हैं। धर्मशाला सीट  से सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार अपने भाग्य को आजमा रहे हैं।