19 सितंबर 2017

आंग सां सू ची के आखिर दिल में क्या है, समझना कठिन

आंग सां सू ची के दिल में क्या है यह उनके बोलने से साफ नहीं होता है। सू ची ने कहा कि  राखिन भड़की हिंसा को शांत   करने के लिए  सरकार  सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने म्यांमार के   राखिन राज्‍य में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की। ठोस प्रमाण मिलने पर ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून का उल्‍लंघन करने वाले चाहें वह किसी   भी राजनीतिक गुट या धर्म या जाति के हों को नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने  विश्‍व समुदाय से समस्या को सुलझाने के लिए  म्यांमार को सहयोग देने की मांग की है। हिंसा के बाद पहली बार उन्होंने  राष्‍ट्र को सम्बोधित किया था।