23 सितंबर 2017

मदरसों में दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा भी जरूरी - चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ मदरसों में आधुनिक शिक्षा भी दी जाए। आधुनिक समय में बच्चों को हुनरमंद बनाना जरूरी है। एक ओर बेरोजगारी है और दूसरी ओर हुनरमंद लोग नहीं मिलते। इस स्थिति को दूर करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को दीनी और आधुनिक शिक्षा साथ-साथ देते हुए उन्हें अच्छा इन्सान बनाना होगा। उन्होने मदरसा बोर्ड में आधुनिक शिक्षा देने में हुई प्रगति की सराहना की। समारोह में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो सैयद इमादुददीन ने बताया कि अब तक 2575 मदरसों का पंजीयन हुआ है जिनमें दो लाख 88 हजार बच्चे पढाई कर रहे हैं।