13 अगस्त 2017

राज बब्बर ने मुख्यमंत्री योगी से माँगा स्तीफा

उतर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर  ने योगी सरकार को गोरखपुर ट्रेजडी  में  हत्यारी  करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा योगीआदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से  इस्तीफा दे देना चाहिए। बब्बर  का आरोप है  कि गोरखपुर में हुआ ये हत्याकांड बहुत  शर्मनाक है क्यों कि इस  घटना के 48 घंटे पूर्व  मुख्यमंत्री योगी  अस्पताल आए थे और यहां के अफसरों-डॉक्टरों के साथ चाय भी  पी थी। प्रदेश कांग्रेस ने  इस मामले में  सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है।