20 अगस्त 2017

लालू को पता हैं नितीश के सारे रहस्य,आसानी से छोड़ने वाले नहीं

राजद  प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आरोप है  कि  भागलपुर जिले के करोड़ों रुपये की सरकारी राशि के गबन की जानकारी  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी  को थी फिर भी उन्होंने इसके दबाकर रखा। लालू ने इन दोनों नेताओं से इस्तीफे  की मांग करते हुए कहा कि  जब तक ये दोनों अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक हमारी पार्टी  का आंदोलन जारी रहेगा। राजद  प्रमुख  का आरोप है कि भागलपुर जिले में सजृन महिला सहयोग समिति नामक एक स्वयं सेवी संगठन द्वारा 950 करोड़ रुपये से अधिक की  सरकारी राशि के गबन के सम्बन्ध में पहले से जानकारी होते हुए भी ये दोनों नेता उसे दबाये बैठे रहे। इन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। लालू   पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।