20 दिसंबर 2016

वीसा फ्री एंट्री नहीं मिलेगी भारतीयों को हांगकांग में

अब हांगकांग जाने के लिए भारतीयों को वीसा लेना होगा। अब तक चौदह दिन के लिए फ्री वीसा एंट्री की सुविधा थी। हांगकांग प्रशासन ने भारतीय  शरणार्थियों की बढ़ती हुई संख्या को कण्ट्रोल करने के लिए ऐसा किया है। यह नियम 23 जनवरी 2017 से लागू होगा जिसमें भारतीय लोगों को पूर्व आगमन पंजीकरण कराना होगा। भारतीय अधिकारियों ने बताया  कि हांगकांग  शरण चाहने वालों के लिए आकर्षक केंद्र  बन गया है, क्योंकि  शरण देने की कार्यवाही तक भोजन और रहने की सुविधा मुफ्त में  दी जाती है।