27 नवंबर 2016

आगरा को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया जायेगा

--16.79 अरब की योजनाओं का मुख्यमंत्री  ने किया लोकापर्ण

लोकापर्ण:मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव साथमेंहैं मंत्री
रामसकल गुर्जरऔर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह।
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल का महत्वंपूर्ण दौराकर आगरा से जुडी 16.79 अरब की तीस योजनाओं का लोकापर्ण किया, इनमें इटावा की लायन सफारी तक जाने वाला 207 कि मी का साइकिल हाई वे 'ग्रीनपथ' भी शामिल है। उन्होंने आगरा इनर रिंग रोड का लोकपर्ण करते हुए कहा कि इससे ताजमहल जाने वाले पर्यटकों को सीधे पहुंचने का सुगम मार्ग उपलब्ध होगा तथा प्रदेश के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। यह मार्ग यमुना एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ रहा है। इसके निर्माण से शहर में बढ़ रहे प्रदूषण में कमी आएगी और यातायात अवरोध से मुक्ति मिलेगी। इसके तहत 100 मीटर चौड़ी 6-लेन सड़क का निर्माण किया गया है, जिसे भविष्य में 8 लेन चौड़ाई में परिवर्तित किया जा सकेगा। उन्हों ने कहा कि इनर रिंग रोड से जुडे एक हजार एकड भूभाग पर 1000 एकड़ भूमि में थीम पार्क
परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।मुख्यजमंत्री ने आगरा को सुन्दर रिवर फ्रंट और मैट्रो रेल दिये जाने के वायदे के साथ अंर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाये जाने का वायदा किया।
    इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, अभिषेक मिश्रा, रामसकल गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, विधायक राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा सहित मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव वन संजीव शरन, सलाहकार वन विभाग आर 0 पी 0 सिंह, मण्डलायुक्त चन्द्रकान्त, जिलाधिकारी गौरव दयाल, आदि भी उपस्थित थे