6 नवंबर 2016

एनडीटीवी इंडिया का मामला मोदी सरकार को हिला सकता है

भाजपा सरकार देश की सुरक्षा के नाम पर एनडीटीवी इंडिया हिंदी समाचार चैनल पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने के बाद परेशानियों में घिरती नज़र आ रही है। विपक्ष की  पार्टियां भाजपा पर अटैक आसमान पर पहुँच गए हैं। उधर  सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है  कि यह ‘देश की सुरक्षा' के हित में किया गया था। बसपा प्रमुख मायावती ने मोदी सरकार पर प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोटना बताया।  करणानिधि ने  तरह की गतिविधियां जारी रहीं तो देश  आपातकाल की और जा सकता है। नीतीश कुमार ने सरकार के इस कदम को निंदनीय बताया। लालू प्रसाद ने  नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर देश को आपातकाल और तानाशाही की ओर धकेलने  का आरोप लगाया। पार्टी जद (यू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने भी मोदी सरकार की तीव्र निंदा की।