6 नवंबर 2016

उत्तर प्रदेश चुनाव में महागठबंधन रूपी नाव में कौन बैठेगा

रविवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशान्त किशोर का  मिलना फिर से संकेत दे रहा है महागठबंधन बनाने का। सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी की स्थिति में कुछ नहीं कहना चाहते हैं। गठजोड़ हो जाने के बाद ही शिवपाल अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं। अटकलों में जदयू, रालोद, राजद तथा कांग्रेस, सपा महागठबंधन रूपी नाव में एक साथ बैठना चाहते हैं। बता दें प्रशान्त किशोर ने चार नवम्बर को नई दिल्ली में सपा प्रमुख मुलायम सिंह  से भेंट की थी। महागठबंधन के बारे में गुपचुप बातचीत चालू है। समय का इंतज़ार है।