30 अक्तूबर 2016

अखिलेश से मिलने भीड़ में मची भगदड़,घायल हुए काफी लोग

इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीपावली पर हैं अपने घर इटावा में। अखिलेश पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में जनता  से मिलने के लिए भी  पहुंचे। उनसे मिलने हज़ारों की तादाद में लोग गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके दौरान उनसे मिलने के लिए  भीड़ में भगदड़ मच गई। बताया जाता है  भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में  कुछ मीडियाकर्मी भी हैं। घायल लोगों  को इटावा स्थित सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।इस घटना  में मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं दिया  है। इसे  प्रशासन की चूक कहा  जा रहा है।