22 अक्तूबर 2016

अखिलेश के खिलाफ साजिश में मुलायम की पत्नी, बेटा और बहू भी

उदयवीर सिंह
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब माने जाने वाले विधानपरिषद सदस्य उदयवीर सिंह  को सपा से बाहर कर  दिया गया। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप पार्टी द्वारा लगाया गया  है। वह  छह साल से पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं। उदयवीर ने मुलायम सिंह को एक शिकायत भरा पत्र लिखा था। उन्होंने  पत्र में अखिलेश को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।किसी के नाम का जिक्र किये बिना पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि मुख्य मंत्री अखिलेश यादव  के खिलाफ साजिश में मुलायम की पत्नी, बेटा और बहू भी पीछे नहीं हैं। सपा प्रवक्ता अम्बिका चौधरी ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई स्वीकार की जाएगी।