31 अक्तूबर 2016

चुनाव प्रचार में कूदेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश चुनाव में सक्रीय रूप से आती नज़र आ रही हैं। ऐसा आभास तब हुआ जब उन्होंने  पहली बार अधिकृत तौर पर कांग्रेस पार्टी की रणनीतिक मीटिंग में भाग लिया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और संजय सिंह सहित राज्य के खास  नेता उपस्थित  थे। शीला दीक्षित ने कहा कि प्रियंका के जुड़ने से कांग्रेस काफी शक्तशाली हो जाएगी। राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने बताया कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के  चुनाव प्रचार के लिए अपनी सहमति दे चुकी हैं । लेकिन पार्टी द्वारा औपचारिक कार्यक्रम अभी घोषित होना बाकी है।