5 जून 2016

मेरी पार्टी ने सपा और भाजपा को पीछे छोड़ दिया है - मायावती

( बसपा प्रमुख  मायावती ) 
बसपा प्रमुख  मायावती ने कहा कि वर्ष २०१७ में होने वाले चुनावों के लिए मेरी पार्टी ने सपा और भाजपा को पीछे छोड़ दिया है।  नरेन्द्र मोदी और अखिलेश यादव दूसरे और तीसरे स्थानों के लिए लड़ेंगे।अखिलेश सरकार और मोदी सरकार पर उन्होंने प्रहार किया और उन्हें विफल बताया।  मायावती ने राजग सरकार तथा  सत्ता में रही कांग्रेस की पूर्व  यूपीए  सरकार के बीच कोई अंतर नहीं है। हल ही  के  मथुरा कांड कांड के सम्बन्ध में उन्होंने कहा  अखिलेश यादव इसको  गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसमें  सीबीआई द्वारा जाँच की जानी चाहिए।