27 जुलाई 2015

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चले जाने से देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति

भारत रत्न पूर्व  राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है।भारत रत्न डॉ. कलाम शाम 6.30 बजे के आसपास आईआईएम शिलांग में भाषण के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई और वह  गिर पड़े।कलाम को  तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. कलाम के निधन पर दुख वयक्त करते हुए अपने  ट्वीट में कहा  कि डॉ. कलाम हमेशा सभी के लिए आदर्श हैं। उनका चले जाना देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी डॉ. कलाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।जेटली ने कहा है कि देश ने अपना एक आदर्श नागरिक खो दिया है।