27 जून 2015

न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर और उनकी पत्नी ने अपने रसोइए को गुलाम की तरह रखा

रवि थापर और उनकी पत्नी शर्मीला थापर 
न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर और उनकी पत्नी शर्मीला थापर पर उनकी रसोई में काम करने वाले कर्मचारी  ने  प्रताड़ित करने का  आरोप लगाया है. इस आरोप के कारण भारत के उच्चायुक्त को  न्यूजीलैंड छोड़ना होगा। 
स्टाफ मेंबर में शामिल एक भारतीय रसोइए का  आरोप है  कि थापर की पत्नी ने उसे बंधक बनाया तथा  मारपीट भी  की।  थापर व उनकी पत्नी पर रसोइए को शारीरिक तौर पर यातनाएं देने और हमले की धमकी देने का भी आरोप लगा है। भारतीय रसोइए का कहना है कि उसे गुलाम की तरह रखा गया था। 
यह रसोइआ गंभीर हालत में पुलिस को मिला था।  पुलिस का कहना है कि  पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कोई आरोप लगाना नहीं चाहता है।  वह अब अपने घर लौटकर बहुत  खुश है और सुरक्षित है।