ब्रान्ड एम्बेसडर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्रान्ड एम्बेसडर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25 सितंबर 2017

श्रीनगर का 18 वर्षीय युवा बिलाल डार पहुंचाएगा स्वछता का सन्देश

ब्रान्ड एम्बेसडर बिलाल डार 
श्रीनगर के  18 वर्षीय युवा बिलाल डार को श्रीनगर नगर निगम का ब्रान्ड एम्बेसडर बनाया गया है। 12 वर्ष की उम्र से ही बिलाल डार ‘स्वच्छता अभियान’ में योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में बिलाल डार का जिक्र किया था।प्रमुख व्यक्तियों द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम के अन्तर्गत आज रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन ने गुवाहटी में श्रमदान कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री करम श्याम ने मणिपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया। चण्डीगढ प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्र-प्रशासन सचिवालय परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ....