28 अगस्त 2016

म्यांमार के राष्ट्रपति ताजमहल की पच्चीकारी से मुग्ध हुए

आगरा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच म्यांमार के राष्ट्रपति यू हितन क्याब और उनकी पत्नी  आगरा पहुंचे और ताजमहल का अवलोकन  किया।ताजमहल की पच्चीकारी और इसके  इतिहास के बारे में म्यांमार राष्ट्रपति  को जानकारी दी गई। इसके उपरांत उन्होंने  मुग़ल बादशाह शाहजहां और मुमताज की कब्र का दीदार भी किया।