10 मार्च 2015

गि‍लानी को 'पाकि‍स्‍तान डे' के नि‍मंत्रण भारत की चुप्‍पी


--वि‍देश मंत्रालय पाकि‍स्‍तान से अलगवावादी को मि‍ले न्‍योते पर खामोश

--पाक उच्‍चायुक्‍त खुद मि‍ले मि‍ले थे सैयद अली शाह गि‍लानी से  
(सैयद अली शाह गि‍लानी)
नई दि‍ल्‍ली:पाकस्‍तान की  जम्मू-कश्मीर की सि‍यसत में दखल करने की कोशि‍श तो हमेशा रही कि‍न्‍तु अब तक दि‍ल्‍ली तक ही सीमि‍त थी ,जबकि‍ मुफ्ती सरकार का राज्‍य में शासन हो जाने के बाव अब पाकि‍स्‍तानी कोशि‍शें सीधे कश्‍मीर ही पहुंच गयी हैं।पाकि‍स्‍तानी राजनायि‍क कश्‍मीर के मामलों पर लगातार गहन नजर रखेऔर हाईकमीशन में मुलाकात करने पहुंचने वालों के लि‍ये भी औपचारि‍कताओं में काफी  उदारता बरती जा रही है। हाल में ही कश्‍मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गि‍लानी को पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पाकि‍स्‍तन डे पर मेहमान के रूप में पाकि‍स्‍तान आने का नि‍मंत्रणदेकर भारत सरकार के समझ और मुश्‍कि‍ल खडी कर दी है।  
    (पाक उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासि‍त)
जहां तक पाकि‍स्‍तान के दि‍ल्‍ली स्‍थि‍त उच्‍चायुक्‍त अब्दुल बासित की बात है ,वह अगस्त 2014 में भी कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस मुलाकात से नाराज केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ होने वाली सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी।
 करीब 6 महीने बाद
इसी महीने की 3 तारीख को भारत-पाक के बीच सचिव स्तर की वार्ता फिर से शुरू हुई। पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित भी इस वार्ता में मौजूद थे। लेकिन वार्ता के हफ्ते भर बाद ही बासित की अलगाववादी नेता से मुलाकात ने एक बार फिर पाकिस्तान के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अपने आप में यह भी कम महत्‍वपूर्ण नहीं है कि‍ अलाववादी ताकतों के प्रति‍नि‍धि‍ के तोर पर स्‍थापि‍त श्री गि‍लानी को आमंत्रि‍त कि‍ये जाने के मामले पर कई दि‍न बाद भी वि‍देश मंत्रालय अब तक खामोश है।श्री गि‍लानी अगर पाकि‍स्‍तान जाते है तो वहां उनकी रहने वाली गतवि‍धयों से भारत वि‍रोधी ताकतों ही बल मि‍लना तय प्रासय माना जाता है।