जर्मन विंग्स का स्पेन के बार्सिलोना से डुजलडॉर्फ जा रहा एयरबस ए 320 का क्रेश हो गया है। विमान में 142 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। बताया गया है कि विमान में सवार सभी लोग मारे गए । विमान के दक्षिण फ्रांस के डीन शहर के पास एल्प्स पर्वतों की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। मीडिया के मुताबिक वहां विमान का मलबा भी मिला है। फ्रांस की पुलिस और विमानन अधिकारियों का कहना है कि विमान दक्षिणी फ्रांस में एल्प्स पर्वत श्रंखला में बार्सिलोन्ने और डीन के बीच हादसे का शिकार हुआ है।
