20 मार्च 2015

रायबरेली में जनता एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 30 लोगों की मौत


रायबरेली जिले के बछरावां रेलवे स्टेशन के पास   देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरने से  30 लोगों की मौत हो गई और काफी लोग घायल हो गए।
 रेलवे अधिकारिओं ने बताया कि हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब ट्रेन के आपातकालीन ब्रेक लगाये जाने पर रेलगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उ प्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।