1 फ़रवरी 2015

दो दि‍वसीय 'दि‍ आगरा ताज कार रैली ' संपन्न

--एडवेंचर के साथ रोड सेफ्टी दूसरे चरण की सबसे बडा दूसरा चरण

 --हर्षोल्‍लास के बीच होटल मैरेयट में हुआ समापन समारोह

आगरा : दो दि‍वसीय दि‍ आगरा ताज कार रैली कामयाबी के साथ होटल मैरेयट परि‍सर में आयोजि‍त भव्‍य समापन कार्यक्रम के साथ समाप्‍त हो गयी। ओवरऑल वर्ग में अर्पित गुप्ता, ध्रुवपाल सिंह 
वि‍जेता रहे जबकि‍ ऑल वीमेन वर्ग में रंजना बंसल श्रेष्‍ठ रहीं।
 ’द आगरा ताज कार रैली’ के परि‍णाम अपनी जगह महत्‍वपूर्ण हैं कि‍न्‍तु उससे भी अधि‍क उपलब्‍धि‍ 
आगरा मोटर स्‍पोर्टस क्‍लब आगरा के इस आयोजन को राज्‍य सरकार की पर्यटन वि‍भाग के माध्‍यम से इसमें सहभागि‍ता रही।दूसरा चरण
पूरी तरह से आगरा जनपद की सीमा में ही स्‍थि‍त था। मुख्‍यमार्गों के बाद  ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ से भरे ट्रैक ने रैली को और भी अधि‍क रोमांचक बना 

दि‍या था। कार रैली को दूसरे चरण के लि‍ये रवि‍वार को प्रात: 7 बजे डीएम पंकज कुमार ने ताजनगरी स्थित होटल मैरियट से फ्लैग ऑफ किया। कारें अपने वास्‍तवि‍क गंतव्‍य के लि‍ये रवाना होने से पहले आगरा कि‍ले के सामने रामलीला ग्राऊंड पहुंची जहां कि‍ले की बैकग्राऊंड वाले उनके फोटो खींचे गये।दूसरे चरण की वस्‍तवि‍क शुरूआत इस फोटो सैशन के बाद  पुरानी मंडीताजगंज चौराहे से ही हुई।, कमिश्नरी, शमसाबाद रोड,रजरई, नौबरी, गढ़ी देवरी और नहर में होते हुए वह बाइपास पहुंचे। दिगनेर से रैली में रोमांच और मुश्किलों की शुरुआत हुई। इस पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सडकें तो दूर दगडे भी सही स्‍थि‍ति‍ में नहीं हैं। उटंगन नदी के सूखे रेतीले तटीय पगडंडी वाले रास्‍ते से गुजरने का कारचालकों के लि‍ये यादगारी अनुभव रहा। कारचालकों ने जरार में एक घंटे वि‍श्राम कि‍या। यहां से रैली बटेश्वर , सियाइच में बीहड़, गांव की पगडंडियों से होती हुई शौरीपुर तक गयी।इसके बाद बापसी का चुरण शुरू हुआ जि‍सके तहत  रैली बाह, फतेहाबाद रोड होते हुए होटल मैरियट तक की दूरी तय की। एसोसि‍येशन के पैटर्न और स्‍वयं में बडे एडवेंचरि‍स्‍ट हरवि‍जय सि‍ह वाहि‍ये ने कहा कि रैली से मोटर स्‍पटर्स की ओर लोगों का रुझान बढा है। आगरा मोटर स्‍पोर्टस क्‍लब के अध्‍यक्ष राजीव गुप्‍ता का कहना है कि‍ रैली हरदृष्‍टि‍ से कामयाब रहीफआयोजकों को भी नये अनुभव हांसि‍ल हुए जि‍नका उपयोग अगले आयोजनों में करेंगे।
वि‍जेता:
एक्सपर्ट कैटेगरी-- दिग्विजय सिंह, एमके मुख्त्यार अहमद, ओवरऑल--अर्पित गुप्ता, ध्रुवपाल सिंह एक्सपर्ट ,एसयूवी--दिग्विजय सिंह, एमके मुख्त्यार अहमद,एक्सपर्ट कार--भरत बंसल, वरुण कांत गुप्ता,एक्सपर्ट ऑल वीमेन--विभा मल्होत्रा, शर्मिष्ठा सिंहख्‍ कार 1400 सीसी --आशीष अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, कार 1400 सीसी से कम--अमन गुलफाम, राहुल मुखर्जी,एसयूवी 2000 सीसी--अर्पित गुप्ता, ध्रुवपाल सिंह, एसयूवी 2000 सीसी से कम--आशुतोष बंसल, रोहित अग्रवाल, ऑल वीमेन--रंजना बंसल, श्रुति अग्रवाल, मिक्स डबल--मनीषा सिंह, शक्ति सिंह
समापन कार्यक्रम में यूपी टूरिज्म एमडी शशांक विक्रम सिंह, उपनिदेशक अनूप श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, आरपी सिंह, उद्यमी डा रंजना बंसल, राजीव गुप्ता, देवाशीष भौमिक, राजीव सक्सेना, राजीव तिवारी, विशाल भारती सहित शहर के प्रमुख उद्यमियों की मौजूदगी रही।