22 जनवरी 2015

ओबामा का कार्यक्रम नजर अंदाज कर वकील ताजमहल घेरने को आमादा

--कांग्रेस ने केन्‍द्रीय मंत्री बढाई मुश्‍कि‍लें

(अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍ के आने तक ताजमहल रहेगा कडी नि‍गरानी में)

आगरा, इलहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ आगरा में भी स्‍थापि‍त करने की मांग को लेकर चल रहा अधि‍वक्‍ताओं का आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है।खंडपीठ स्‍थापना संघर्ष समि‍ति की ओर से अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍ के आगमन को लेकर ताजमहल का 27 जनवरी को प्रस्‍तावि‍त घेराव कार्यक्रम पूर्व वत रखा है।प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी इसे टालने के प्रयास में थे। केन्‍द्रीय मानव
 संसाधन राज्‍य मंत्री रामशंकर कठैरि‍या प्रयास  था कि‍ ‍अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍ बराक ओबामा द्वारा ताजमहल का भ्रमण करने के कार्यक्रम में कोई व्‍यवधान नहीं हो कि‍न्‍तु उनकी कोशि‍श शुरू होते ही कांग्रेस एक दम सक्रि‍य हो गयी। पार्टी के जि‍ला अध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा एडवोकेट और प्रदेश उपाध्‍याक्ष उपेन्‍द्र सि‍ह ने कर  *ताज घेराव कार्यक्रम का खुलकर समर्थन करने की घोषणा कर दी है।माजवादी पार्टी इस मामले में अभी खामोश है और वेट एंड वाच की स्‍थि‍ति‍ में है।


अनुमान है कि‍ जि‍ला प्रशासन कोई भी कडा कदम उठाये जाने से पूर्व वकीलों से बीच का रस्‍ता नि‍काले जाने को वार्ता कर सकता है। एक प्रशासनि‍क अधि‍कारी के अनुसारअब तो खैर अमेरि‍कन राष्‍ट्रपति‍ आ रहे हैं,27 जनवरी को उनके स्‍टेट बि‍जि‍ट का कार्यक्रम है।वैसे सामान्‍य स्‍थि‍ति‍यों में भी ताजमहल का उपयोग आंदोलन आदि‍ के लि‍ये होने होने से रोका जाता रहा है। फि‍लहाल *संघर्ष समिति ने ताज घेराव के कार्यक्रम को स्थगित करने के प्रयासों को सि‍रे े नकार दि‍या है।
खंडपीठ स्‍थापना संघर्ष समि‍ति‍ के द्वारा दी गयी एक जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को एन एच -2 जाम कि‍या जायेगा तथा 23 जनवरी से दीवानी परि‍र में आंदोलनरत अधि‍वक्‍ता क्रमि‍क अनशन शुरू करेंगे।