4 अक्तूबर 2020

सप्ताहंत लंबा रहने के बावजूद, भारत में लागातर तीन दिन 10 लाख से अधिक टेस्ट

 

नई दिल्ली।  भारत ने लगातार 13 वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम रखने का अपना ट्रेंड बनाए रखा है।आज तक देश में सक्रिय मामले की संख्या 9,37,625 है। यह कल के मुकाबले 7371 मामला कम है।भारत की दैनिक टेस्टिंग क्षमताओं में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले दस दिनों में रोजाना के आधार पर औसत 11.5 लाख टेस्ट हुए हैं।जनवरी 2020 से अब तक भारत में कुल टेस्ट की संख्या 7.89 करोड़ पार कर गया है। सकारात्मक दर में अनुपातिक गिरावट आई है। लगातार गिरते सकारात्मक दर के साथ, टेस्टिंग ने कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को सीमित करने के लिए एक अत्यधिक प्रभावी साधन के रूप में काम किया है।

बहुत अधिक संख्या में टेस्ट के कारण कोविड-19 मामलों की जल्दी पहचान, तुरंत अलग करने और प्रभावी उपचार संभव हो रहा है।देश में पिछले 24 घंटों में 82,260 रिकवरी हुई है जबकि 75,829 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में रोजाना रिकवरी का उच्च लेवल का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। हाल के दिनों में नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी अधिक हुई है।