28 मई 2020

घर में क्वारंटाइन किये गए नागरिकों पर निगरानी रखेगा ' करनाल लाइव ट्रैकर ऐप '

करनाल स्मार्ट सिटी ने कोविड -19 से निपटने के लिए लाइव ट्रैकिंग करने वाला देश का महत्वपूर्ण शहर बन गया है।  सुरक्षा के लिए  पुरे शहर में विशेष रूप से बनाया  अनोखा ' करनाल लाइव ट्रैकर ऐप '  उपयोग हो रहा है। इस ऐप को  घर में क्वारंटाइन किये गए नागरिकों पर निगरानी रखने के लिए विकसित किया गया है। ऐप पर पंजीकरण के लिए एक सरल प्रक्रिया है, पंजीकरण के बाद नागरिक को एक दिन में दो घंटे के अंतराल के साथ सुबह 10 बजे से रात 10बजे के बीच छह बार रिपोर्ट करना होगा।  अगला चरण नवीनतम फ़ोटो अपलोड करना और उनके शरीर का तापमान रिकॉर्ड करना है। ऐप में नागरिक के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए टेली काउंसलिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।