15 मार्च 2020

मध्य प्रदेश में सरकार के लिए खींचतान, विधायकों को बंधक बनाने का आरोप

भोपाल-ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से मध्यप्रदेश की कमलनाथ  सरकार इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही  है। भाजपा  दावा कर रही है  कि उसके पास बहुमत है और आज-कल में कामनाथ  सरकार गिरा देंगे। उधर  मुख्यमंत्री कमलनाथ  लगातार अपनी सरकार को लेकर आश्वस्त नज़र आ रहे हैं। उन्होंने  प्रदेश के  राज्यपाल से मुलाकात कर  यह दावा किया कि उनके विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है और उन्हें मुक्त करवाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि  भाजपा लगातार सरकार गिराने के लिए षड़यंत्र रच
रही है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह  ने दावा किया कि उनके पास 122 विधायकों का समर्थन है और हमारी पार्टी  फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।