28 मार्च 2020

पैदल निकले प्रवासी मजदूरों की भूख को समझा आगरा के महापौर नवीन जैन ने

( महापौर जैन प्रवासी  मजदूरों  के साथ )
आगरा - पूरे देश लॉक डाउन होने के बाद NH-2 और एक्सप्रेस वे पर विभिन्न राज्यों से आगरा होकर जाने वाले लोगों को महापौर नवीन जैन ने  खाना   वितरित किया। साथ ही श्री जैन ने  लोगों से हालचाल पूछे तथा उनका मनोबल बढ़ाया। आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने प्रत्येक को 500-500 रुपये  भी दिए । श्री जैन आगरा की धरती से गुजरते लोगों में से कि‍सी को भी    भूखा नहीं जाने  देना चाहते थे।                                                          बतादें प्रधानमंत्री  द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए  अचानक लम्बे लॉक डाउन की घोषणा के सुनते ही  देश भर में मज़दूरों का  बहुत बड़ा प्रवास शुरू हो गया । सार्वजनिक बस  परिवहन भी चलना बंद हो गए ।  लोगों का कहना था तालाबंदी चरणबद्ध तरीके से की जानी चाहिए थी।  बिना काम के, बिना आय के दूसरे राज्यों के मज़दूर  अपने घर से दूर नहीं  फंसे  रहना चाहते थे । इसलिए उन्हें पैदल का सहारा लेना पड़ा।