16 फ़रवरी 2020

ट्रम्प की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे उड़ेंगे आगरा में

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 24 फरवरी की यात्रा से पूर्व मंगलवार को सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी  मेलानिया ट्रम्प भी ताजमहल का अवलोकन करेंगी। निगरानी के लिए आगरा में  ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। नगर निगम  आयुक्त अरुण प्रकाश  अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत तथा सुरक्षा व्यवस्थाएं जोरों पर हैं। 18 फरवरी के  सीएम के प्रस्तावित निरीक्षण से पहले ही  सभी अतिक्रमणों, अनधिकृत होर्डिंग्स को हटा दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत का काम जोरों पर  है जोकि  बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। शहर के  वीवीआईपी मार्ग को मेहमानों के स्वागत के लिए व्यवस्थित रूप से बनाए रखा जाएगा और सजाया जाएगा।