22 फ़रवरी 2020

ट्रम्प के प्रस्तवित विजिट से लगने लगा है आगरा न्यूयोर्क

आगरा की सूखी यमुना मैया भी खुश 

आगरा। अमरीकी प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी  के प्रस्तावित ताज  विजिट ने शहर का रूप बदल दिया है। स्वछता, प्रदुषण, पेंटिंग्स, सड़कों पर गड्डे स्थानीय प्रशासन ने सबकुछ चंद दिनों में  चन्दन की तरह  चमका दिया है जिसके लिए आगरा की जनता लम्बे समय से तरस रही है। यह कहना उचित होगा कि हमारे देश में सबकुछ संभव है यदि सरकार और प्रशासन चाहें। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि डोनाल्ड ट्रम्प हर वर्ष आगरा आते रहें तो हमें न्यूयॉर्क घूमने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  यहाँ तक कि यमुना में पानी तक आ गया है , जिसके लिए स्थानीय लोगों का काफी समय से  संघर्ष चल रहा है। यमुना में से सारी  गंदगी तक  साफ  कर दी गई है। किसी ने फेसबुक पर कमेंट किया कि माननीय  अमरीकी प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प  साल में कम से कम चार बार ताज देखने आएं तो  पूरे साल यमुना में पानी तो रहेगा।