30 जनवरी 2020

UP और हरियाणा में पैदा हुए दिल्ली में आकर बसे पराये कैसे - केजरीवाल

दिल्ली -  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ   नेता डॉक्टर हर्ष वर्धन ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर अपने ट्वीट द्वारा अटैक करते हुए कहा कि जो हरियाणा के हिसार में पैदा हुए,और गाजियाबाद से अन्ना जी के आंदोलन से जुड़े,वो दिल्ली के बेटे कैसे बन गए ?ये चुनाव झूठ व सच के बीच है राष्ट्रवाद व देशद्रोह के बीच है ! किन्तु अरविन्द केजरीवाल भी इसका उत्तर बड़े मज़ेदार तरीके से देने से नहीं चुके।  डॉक्टर साहिब, आपकी मुझसे नफ़रत है। आप मुझे गाली दीजिए। आप UP और हरियाणा में पैदा हुए और दिल्ली में आकर बसे सब लोगों को पराया कैसे बोल सकते हैं? भाजपा के लिए वो पराय हैं। पर वे हमारे तो दिल्ली परिवार का हिस्सा हैं। हम दिल्ली वालों ने उनको सबको अपना लिया, अपना परिवार बना लिया।