26 जनवरी 2020

सिख पर्यटकों का आकर्षण बनेगा उत्तर प्रदेश

( गुरु का ताल आगरा )
लखनऊ - बौद्ध , जैन , हिन्दू पर्यटन सर्किट शृंखला में उत्तर प्रदेश सरकार  अब सिख सर्किट भी भी बनाने जा रही है। इसके अंतर्गत लखनऊ और आगरा में सिख संग्रहालय और अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। आगरा तथा लखनऊ में  में एक सिख संग्रहालय और अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का सुझाव लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष आरएस बग्गा ने राज्य सरकार को  दिया। श्री बग्गा ने कहा  कि  आगरा  में गुरु तेग बहादुर के जीवन और संघर्ष से जुड़े कई स्पॉट्स  और अवशेष मौजूद  हैं। साथ ही आगरा  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के निकट है और  नई दिल्ली से जुड़ा हुआ है। इस  प्रस्तावित केंद्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा  बड़ी संख्या में
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों को आकर्षित करने की उम्मीद है। बतादें कि  यूपी पहले से ही रामायण सर्किट, महाभारत सर्किट, बौद्ध सर्किट आदि जैसे कई अन्य   धार्मिक पर्यटन सर्किटों पर काम कर रहा है।