11 जनवरी 2020

ताज सिटी का नाम भी हवाई दुनिया के मानचित्र पर दिखाई देगा

( आगरा एयरपोर्ट ) 
आगरा - इंडिगो बेंगलुरु से आगरा के लिए दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बौल्टर ने एक बयान में कहा कि उड़ान योजना   के तहत आगरा-बंगलौर मार्ग पर यह  उड़ानें बढ़ी  क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देंगी। आगरा में पर्यटन से जुड़े लोगों और व्यपारियों का मानना है कि  यह उड़ान न केवल आगरा में बल्कि अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, भरतपुर जैसे पड़ोसी जिलों के व्यापारियों के लिए तथा आगरा के होटल मालिकों के लिए लाभदायक  साबित होगी।वर्तमान में आगरा में  हर वर्ष  सात मिलियन पर्यटक आते हैं।  बुनियादी सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने से देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या  और बढ़ने की संभावना
  है।सुना जा रहा है कि आगरा- वाराणसी 29 फरबरी से  , आगरा - बैंगलोर 5 मार्च से, लखनऊ -आगरा- भोपाल -आगरा-लखनऊ 29 मार्च से जयपुर - आगरा- जयपुर  29 मार्च से शुरू होने की सम्भावना है।