8 दिसंबर 2019

उत्तर प्रदेश में बनेगी देश की पहली गाय सफारी

योगी  सरकार ने आवारा गायों  की बेहतर सुरक्षा और देखभाल के लिए प्रदेश में  गौ सफारी स्थापित करने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश  के पशु पालन  मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि हमारी  गौ रक्षा के उद्देश्य के अनुरूप सजग है गायों की सुरक्षा सरकार अपना  कर्तव्य मानती  है। उन्होंने कहा  हमारे पास प्रयोगात्मक आधार पर बाराबंकी और महाराजगंज में  सफारी स्थापित करना चाहते हैं, जहां 15,000 से 25,000 गायों को रखा जा सकता है।गायों को एक जगह पर रखकर यदि  इसे सफारी का नाम दिया जाए तो कोई नुकसान नहीं है। श्री  चौधरी ने कहा, गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं के बारे में शिकायतें हैं और मैं इसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया हूं।पशु पालन  मंत्री ने कहा कि एक जगह पर इतनी गायों के रहने और बेहतर सुविधा के साथ, हम इसे पर्यटन के लिए विकसित करने के बारे में भी विचार कर  रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, जैसे लोग अन्य जानवरों की सफारी देखने जाते हैं, हम पर्यटकों को  गाय की सफारी देखने की व्यवस्था भी  कर सकते हैं।