24 नवंबर 2019

80 वर्ष की पविता लेख में चाहत है आगरा को सुन्दर बनाने की

आगरा की 80 वर्ष की महिला श्रीमती पविता  लेख  अपने शहर को स्वच्छ   और सुन्दर बनाने में नौजवानों से कम नहीं हैं। उनको ताज सिटी की  दीवारों को पेंट करते देख काफी लोग चकित रह गए। इंडिया राइजिंग संस्था के  स्वछता और सुंदरता अभियान से जुड़ी पविताजी के चेहरे से आशा की किरण और मुस्कान चमकती है। लखनऊ में जन्मी तथा पढ़ी श्रीमती लेख ने आर्मी में भी काम किया है।  इन्हें बृद्ध महिला के स्थान पर युवा महिला कहना उचित होगा। ये आगरा के लिए उदाहरण हैं। उनका  मानना है किआगरा के हर नागरिक को शहर  के लिए कुछ न कुछ करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बतादें इंडिया राइजिंग ताज सिटी के उन  नागरिकों का एक समूह है जो शहर  को बदलने और उसके विकास  के लिए  स्वतः  प्रेरित हैं। यह संस्था  प्रशासन से किसी भी प्रकार  मदद की उम्मीद किए बिना,  केवल अपनी ताकत पर भरोसा करती है ।