7 जुलाई 2019

शिवपाल फिर गठबंधन की तलाश में

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सपा  के साथ गठबंधन करने की संभावना है। इसके  संकेत उन्होंने दिए कि  कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन कर सकती है। किन्तु उन्होंने   12 उप्र विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में उनकी पार्टी सपा को समर्थन देगी या नहीं, पर टिप्पड़ी नहीं की। शिवपाल ने कहा कि हम  समाजवादी पार्टी में वापस नहीं जाएंगे किन्तु  हम उन लोगों से अवश्य  बात करेंगे जो हमारे साथ सहयोगी बनना चाहते हैं।  ऐसी अटकलें भी  थीं कि सपा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है। हालांकि, दोनों दलों, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हाथ मिलाया था, चुनाव हारने के बाद अलग हो गए।