29 जुलाई 2019

ताज सिटी में प्रकृति से जुड़े रहने का मौका छीन रही है सरकार

आगरा में स्थित पब्लिक पार्क ' पालीवाल पार्क '  जोकि ब्रिटिश राज के दौरान हेविट पार्क के रूप में जाना जाता था,स्थानीय लोगों को प्रकृति  से जुड़े रहने का मौका प्रदान करता रहा  है। अब तक इसमें प्रवेश निशुल्क था किन्तु 15   सितम्बर से  स्थानीय नागरिकों को  प्रवेश के लिए टिकट खरीदना होगा। इस प्रवेश टिकट का जनता द्वारा आगरा में विरोध किया जा रहा है। पब्लिक पार्क सेवा आगरा में नहीं  दुनिया भर में प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधन संरक्षण और बाहरी मनोरंजन के लाभों का विस्तार करने के लिए भागीदारी में  सहयोग करती है। लोगों का कहना है कि दिन भर  की कड़ी मेहनत के बाद  पार्क आराम करने में मदद करता रहा  है। अन्य लोगों के लिए यह दैनिक दिनचर्या के चलने की जगह प्रदान करता है। बच्चे आसपास खेल सकते हैं। यह मनुष्य को प्रकृति से जुड़े रहने का मौका प्रदान करता है।