30 जून 2019

आगरा को सुन्दर और स्वच्छ बनाना नागरिकों की भी जिम्मेदारी - इंडिया राइजिंग

( संदीप अग्रवाल का अमिट प्रेम आगरा के लिए ) 
इंडिया राइजिंग आगरा में पिछले पांच  वर्षों से नागरिकों के बीच  स्वछता के मूल्यों को जगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। यह संस्था बिना  किसी सरकारी वित्तीय मदद  के अपने स्वयं के सीमित संसाधनों और धन से  आगरा को सुन्दर बनाने में प्रयत्नशील है। इसकी  शुरुआत  सुदर्शन दुआ, डॉ आनंद राय, प्रमोद यादव, विकास सिंह, नरेंद्र वरुण, प्रदीप अग्रवाल द्वारा की गई थी। इस नागरिक आंदोलन को करीब  280 हफ्ते हो गए , प्रत्येक हफ्ते का डायरेक्ट खर्च जो लगभग 4000 -5000 रुपये प्रति सफ्ताह होता है इस प्रकार लगभग सदस्य  13 -14 लाख रुपये आगरा को सुन्दर बनाने पर अबतक  खर्च कर चुके हैं। अभियान जारी है तथा इंडिया राइजिंग ने आव्हान किया है कि शहर के अधिक से अधिक लोग अभियान का हिस्सा बनें।  रविवार की सुबह स्पॉट पर आ कर हमारे साथ आगरा को बेहतर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। साथ ही यदि आप आगरा के बाहर निवास करते हैं तो समान सोच रखने वाले कुछ नागरिकों का एक समूह बना कर अपने शहर को बेहतर बना सकते हैं.