17 जून 2019

नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के  के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है। यह निर्णय  पार्टी मुख्यालय में आयोजित भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया।जे पी नड्डा भाजपा के सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव समाप्त होने तक कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व  भाजपा अध्यक्ष  अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने  कई चुनाव जीते। इस बैठक में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत  तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता  शामिल हुए।