28 अप्रैल 2019

आज की बारह सीटें क्या भाजपा बापिस ले सकेगी ?

( योगी माया )
उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर चौथे चरण का आज  मतदान हो रहा है। अबतक इनमें से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन  इस बार मुकाबला बहुत आसान नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपा को दुबारा सीटें बापिस पाने के लिए इसबारा  बसपा-सपा महागठबंधन से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। उधर  शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कैंडिडेट्स भी  चुनाव मैदान में है, जिससे कुछ महत्वपूर्ण  सीटों पर मुकाबला बहुकोणीय दिखाई दे रहा  है। सपा और बसपा  के वोटों के मिलने के कारण भाजपा के लिए  शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, ईटावा, झांसी और कन्नौज में परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं।डिंपल यादव   इस बार बसपा के समर्थन के कारण पिछले चुनावों की तुलना में और  अच्छे वोटों के अंतर से जीत सकती हैं।