12 मार्च 2019

कई पार्टियों के नेताओं ने भाजपा में लगाई छलांग

दिल्ली भाजपा के  अध्यक्ष मनोज तिवारी
दिल्ली : मोदी  हवा देख दिल्ली में कई पार्टियों के नेताओं ने भाजपा में छलांग लगा दी है।आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जितेन्द्र चौधरी, हेमंत झा, पुष्पा शर्मा और कांग्रेस यूथ विंग के नेता आयुष चौधरी उन सैकड़ों नेताओं में शामिल हैं, जो औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं । दिल्ली भाजपा के  अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 400 सीटें जीतने का दावा किया है।  श्री तिवारी ने  कहा  आप  पार्टी किस आधार पर लोगों से वोट मांगेगी क्योंकि केजरीवाल  के शासन में दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। बतादें आप के पास  दिल्ली विधानसभा  की  67 सीटें हैं।