3 मार्च 2019

आगरा मेट्रो का काम लोकसभा चुनाव के बाद शुरु होगा

आगरा मेट्रो रेल परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी देदी। ताज सिटी में 2024 तक मेट्रो रेल का श्री गणेश हो जायेगा।सिकंदरा-ताज ईस्ट गेट कॉरिडोर पर  मेट्रो रेल परियोजना को पहले शुरू और पूरा किया जाएगा। इस कॉरिडोर का  तीस प्रतिशत काम पूरा हो जाने पर  आगरा कैंट - कालिंदी विहार कॉरिडोर के निर्माण का कार्य आरम्भ  किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान की खोज शुरू कर है। दो मेट्रो डिपो का   भी  निर्माण  किया जाएगा। एडीए अनुसार इस  परियोजना पर जमीनी काम लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होगा।