26 फ़रवरी 2019

शिवपाल कांग्रेस का हाथ थामने को तैयार

प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (लोहिया)  के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने  कहा  कि  उनकी  पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। शिवपाल ने कहा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मुझसे संपर्क किया है। और  सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई है लेकिन कुछ भी अभी फाइनल नहीं हुआ  है। सपा और बसपा गठबंधन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा गठबंधन विफल हो जाएगा क्योंकि यह पूरी तरह से बेमेल है। शिवपाल से कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह मिल चुके हैं।